प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अहमदनगर

NEET Paper Leak: महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से एक और संदिग्ध धनंजय लोखंडे गिरफ्तार

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया है। धनंजय पर शुभम नाम के छात्र को लीक पेपर मुहैया कराने का गंभीर आरोप है।

आकाश मसने

NEET Paper Leak Case Dhananjay Lokhande Arrested: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्या है धनंजय पर आरोप?

जांच एजेंसियों के अनुसार, धनंजय लोखंडे इस पूरे नेक्सस की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया है। धनंजय पर आरोप है कि उसने नासिक से गिरफ्तार शुभम खैरनार नाम के एक आरोपी छात्र को परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र और उसके उत्तर उपलब्ध कराए थे। सूत्रों का कहना है कि धनंजय बिचौलियों और मुख्य मास्टरमाइंड के बीच सेतु का काम कर रहा था। CBI अब धनंजय से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास पेपर कहां से आया और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

नासिक से हुई थी पहली गिरफ्तारी

बता दें कि NEET-UG पेपर लीक मामले में मंगलवार को राजस्थान पुलिस के जानकारी के आधार पर नासिक पुलिस ने शुभम खैरनार नामक आरोपी को हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। राजस्थान पुलिस ने आरोपी शुभम को इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया।

नासिक शहर के DCP किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में मदद के लिए सुबह उनसे संपर्क किया था। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर नासिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर नासिक सिटी क्राइम ब्रांच ने NEET पेपर लीक मामले के सिलसिले में इंदिरा नगर इलाके से शुभम खैरनार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पहचान छिपाने बदला हुलिया

DCP किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना पहनावा और हेयरस्टाइल बदल लिया था, जिससे शुरू में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। हालांकि, तकनीकी जानकारी और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस के नासिक पहुंचने पर आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को फिलहाल नासिक में हिरासत में रखा गया है। आरोपी पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात