Ahilyanagar agriculture festival (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अहमदनगर

अहिल्यानगर जिला कृषि महोत्सव ‘कृषि पर्व’, 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

Krushi Parv 2026: अहिल्यानगर में 5 से 9 फरवरी 2026 तक जिला कृषि महोत्सव ‘कृषि पर्व’ का आयोजन होगा, जहां ग्रेन फेस्टिवल, गावरन फूड, आधुनिक कृषि तकनीक और करीब 500 स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आंचल लोखंडे

Ahilyanagar Agriculture Festival: महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग, ATMA, ज़िला परिषद अहिल्यानगर और एक्सपो इंडियन ओशन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 9 फरवरी 2026 के दौरान अहिल्यानगर में जिला कृषि महोत्सव एवं एग्रीकल्चर काउंसिल ‘कृषि पर्व’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव नेमाने एस्टेट, केडगांव रोड, अहिल्यानगर में आयोजित होगा।

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण ग्रेन (अनाज) फेस्टिवल रहेगा। इसके माध्यम से नागरिकों को सालभर की जरूरत का अनाज सीधे किसानों से खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जामखेड का ज्वार, अकोले का खुशबूदार इंद्रायणी चावल, हाटसाड़ी का चावल, गावरन मटकी, गेहूं, विभिन्न दालें, साथ ही ताज़े फल और सब्ज़ियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, विभिन्न एग्रो-प्रोसेस्ड उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

गावरन स्वाद का उत्सव

गावरन चविंचा आस्वाद फेस्टिवल के तहत आयोजित फ़ूड फेस्टिवल में शिपी आमटी, शिंगोरी आमटी, मांडे, थालपीठ सहित कई पारंपरिक गावरन व्यंजन उपलब्ध होंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का विशेष अवसर भी मिलेगा।

आधुनिक तकनीक पर फोकस

कृषि पर्व की एक खास विशेषता खेती-बाड़ी में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और प्रिसिजन फार्मिंग जैसे विषयों पर आधारित जानकारी, प्रदर्शन और डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए जाएंगे।

सेशन्स के ज़रिए मार्गदर्शन

महोत्सव के दौरान कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की उपस्थिति में मार्गदर्शन सत्र, व्याख्यान और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों और आगंतुकों को कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

लगेंगे लगभग 500 स्टॉल

इस कृषि महोत्सव में अनाज, मसाले, फल-सब्ज़ियां, पापड़, गुड़, डेयरी उत्पाद, तेल, बेकरी व फरसाण, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, फ़ूड फेस्टिवल, कृषि यंत्रीकरण, कृषि इनपुट, सरकारी एवं बैंक स्टॉल के साथ-साथ AI और ऑटोमेशन पर आधारित कुल लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रहेगी उपस्थिति

यह कृषि महोत्सव अहिल्यानगर जिला कलेक्टर डॉ. पंकज आसिया और ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद भंडारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति माननीय ना. प्रो. राम शिंदे, राज्य जलसंपदा मंत्री एवं ज़िले के पालकमंत्री माननीय ना. डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा