तेंदुए के हमले में 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अहमदनगर

Ahilyanagar News: तेंदुए के हमले में 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

अहिल्यानगर जिले के दिंडोरी तहसील के नीलवंडी रोड स्थित जाधव बस्ती में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। घात लगाए बैठे तेंदुए ने 9 वर्षीय बालक रुद्र अमोल जाधव पर हमला कर उसकी जान ले ली।

आंचल लोखंडे

अहिल्यानगर : अहिल्यानगर जिले के दिंडोरी तहसील के नीलवंडी रोड स्थित जाधव बस्ती में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। घात लगाए बैठे तेंदुए ने 9 वर्षीय बालक रुद्र अमोल जाधव पर हमला कर उसकी जान ले ली। एक ही महीने में तेंदुए द्वारा यह दूसरा हमला होने के कारण इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। शनिवार की रात लगभग 9 बजे रुद्र अपने दादा दत्तू जाधव के साथ टहलने निकला था। तभी झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मारा और उसे घसीटते हुए पास के नाले की ओर ले गया।

दादा ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए का पीछा किया। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ रुद्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद बालक को तत्काल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देर रात तक पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही।

गुस्साए नागरिकों का आंदोलन

रुद्र की मौत से आक्रोशित नागरिकों ने शनिवार रात करीब 11 बजे नाशिक-कलवण-गुजरात मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में पूर्व विधायक धनराज महाले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सड़क अवरोध के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। नंबाला बसवराज की मौत से बौखलाए नक्सली, 10 जून को राष्ट्रव्यापी बंद का किया ऐलान

प्रमुख मांगें व आक्रोश

प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने की व्यवस्था करे।

वन विभाग की लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हमलों पर नियंत्रण लगाया जाए।

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व न्याय दिलाया जाए।

क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाएं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा