69 सांसदों यानी 31 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
महाराष्ट्र

राज्यसभा के 31% सांसदों पर क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा, महाराष्ट्र के 53% MP पर आपराधिक मामले दर्ज

Rajya Sabha MP Criminal Cases: ADR की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, देश के 31% राज्यसभा सांसदों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 19 में से 10 सांसद दागदार हैं, तेलंगाना 71% के साथ सबसे आगे है।

प्रमोद यादव

ADR Report Rajya Sabha: राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसदों ने अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और न्यू इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के 233 सांसदों में से 226 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया।

इनमें 69 सांसदों यानी 31 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 36 सांसदों यानी 16 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक सांसद के खिलाफ हत्या से संबंधित मामला दर्ज है।

4 सांसदों ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले घोषित किए हैं। 4 सांसदों के खिलाफ महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले भी दर्ज हैं।

सांसदों का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड चिंताजनक

गंभीर आपराधिक मामलों के मामले में भाजपा के 107 में से 14 सांसद (13) प्रतिशत), कांग्रेस के 29 में से 8 (28 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 9 में से 2 (22 प्रतिशत), डीएमके के 8 में से 1 (13 प्रतिशत), सपा के 4 में से एक (25 प्रतिशत), रिकॉर्ड टीडीपी के 4 में से एक (25 प्रतिशत), बीआरएस के 3 में से एक (33 प्रतिशत), माकपा के 3 में से 2 (67 प्रतिशत), राकांपा के 4 में से एक (25 प्रतिशत) और आप के 3 में से एक सांसद (33 प्रतिशत) ने गंभीर मामले घोषित किए हैं।

किस दल के कितने सांसदों पर केस ?

पार्टीकुल सांसदआपराधिक मामलों वाले सांसदप्रतिशत (%)
भाजपा (BJP)1072826%
कांग्रेस (INC)291241%
तृणमूल कांग्रेस (AITC)9222%
डीएमके (DMK)8225%
समाजवादी पार्टी (SP)4250%
टीडीपी (TDP)4375%
बीआरएस (BRS)33100%
माकपा (CPI-M)33100%
राजद (RJD)3267%
अन्नाद्रमुक (AIADMK)4125%
राकांपा (NCP)4125%
आम आदमी पार्टी (AAP)3133%

महाराष्ट्र में 19 में से 10 सांसदों पर मामले

राज्यवार आंकड़ों में तेलंगाना सबसे आगे है। वहां 7 में से 5 सांसदों यानी 71 प्रतिशत ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। दिल्ली में 3 में से 2 (67 प्रतिशत), महाराष्ट्र राज्य में 19 में से 10 (53 प्रतिशत), आंध प्रदेश में 11 में से 5 (45 प्रतिशत), बिहार में 16 में से 7 (44 प्रतिशत) और केरल में 9 में से 4 सांसदों (44 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है।

रिपोर्ट के लिए 233 में से 226 राज्यसभा सांसदों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। पश्चिम बंगाल की 4 सीटें रिक्त हैं, जबकि 3 सांसदों के हलफनामे उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया जा सका।

मुख्य आंकड़े:

  • कुल सांसद हलफनामे विश्लेषित: 226

  • अपराधिक मामले घोषित करने वाले सांसद: 69 (कुल विश्लेषित सांसदों का लगभग 31%)

  • गंभीर आपराधिक मामलों वाले सांसद: 36 (लगभग 16%)

गंभीर अपराधों का विवरण:

  • हत्या का मामला: 1 सांसद पर हत्या से संबंधित मामला दर्ज है।

  • हत्या के प्रयास के मामले: 4 सांसदों पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

  • महिलाओं से संबंधित अपराध: 4 सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क