UBT विधायक आदित्य ठाकरे (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

आदित्य ठाकरे की EC को नसीहत, 'चुनाव आयोग चुनौती न दें, बस एक बार राहुल गांधी से डिबेट कर दिखाएं'

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपो का समर्थन किया है। साथ ही चुनाव आयोग को नसीहत दी है कि चुनौती देने के बजाए राहुल गांधी संग एक बार डिबेट कर दिखाएं।

सोनाली चावरे

Aaditya Thackeray on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों का शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने समर्थन किया है। साथ ही दावा किया कि उनकी पार्टी पहले से ही ये कहती आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि देश में जगह-जगह वोटों की चोरी हो रही है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि ऐसा हमने महाराष्ट्र चुनाव में हारने के बाद नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव से कहा है। कई बार तो ऐसा लगता है कि मानो भाजपा के दफ्तर से ही चुनाव आयोग चल रहा हो। ऐसे में राहुल गांधी ने जो तथ्य सामने रखे हैं, वे हवा में की गई बातें नहीं हैं, बल्कि सबूत के साथ वोट की चोरी को पकड़ा है। कुछ लोग पांच-पांच बार अलग-अलग वोटिंग कर चुके हैं। उनका फोटो और नाम एक है, लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगहों पर वोट किया है।"

चुनाव आयोग चुनौती देने के बजाय राहुल गांधी के साथ डिबेट करे

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "चुनाव आयोग चुनौती देने के बजाय एक काम करे कि राहुल गांधी के साथ डिबेट करे। पूरा चुनाव आयोग सामने आए और राहुल गांधी अकेले खड़े रहेंगे और उनके साथ डिबेट करेंगे। चुनाव आयोग कम से कम यह तो बताए कि जो हम बता रहे हैं, वह सही है या गलत, क्योंकि हमें जो भी जानकारी मिली है, वह चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही मिली है।"

चुनाव आयोग के पास सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं?

आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हम 2025 में एआई युग में हैं, लेकिन आयोग सीसीटीवी फुटेज मुहैया नहीं करा पा रहा है। हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में हैं। इसे न सिर्फ देश के लोग जानते हैं बल्कि पूरी दुनिया के लोग जानने लगे हैं।" बता दें कि बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष हमलावर है।

वहीं, गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।

(News Source-आईएएनएस)

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट