(डिज़ाइन -फोटो) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ठाणे मे 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे जिले के अंबरनाथ में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके पहले पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

राहुल गोस्वामी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बीते शनिवार को ही ठाणे जिले में ही पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते 19 अगस्त को कल्याण के नांदिवली गांव में घटी और पीड़िता के परिजनों ने 48 वर्षीय आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बाबत कोल्हेवाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “आरोपी रमेश मुरलीधर यादव पीड़िता के घर रहने आया था। जब बच्ची अपना खिलौना अलमारी में रख रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।” वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसी तरह बीते 6 सितंबर को पुलिस ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति को एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने और उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी सागर वाघ जुलाई से ही किशोरी का पीछा कर रहा था, जबकि किशोरी के परिजन उसे उनकी बेटी से दूर रहने के लिए कह रहे थे। भिवंडी इलाके में बीते गुरुवार को जब किशोरी घर पर अकेली थी तो वाघ जबरन घर में घुस गया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल