दगडूशेठ गणपति को चढ़ाया 51 लीटर दूध से बनी आइस्क्रीम का मोदक 
महाराष्ट्र

दगडूशेठ गणपति को आइसक्रीम मोदक और 351 किलो बूंदी मोदक किया अर्पित

गणेश उत्सव के अवसर पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति को भक्तों ने 51 लीटर दूध से बनी आइस्क्रीम के मोदक का नैवैद्य अर्पित किया। इसके साथ ही बप्पा को यहां 351 किलो बूंदी का लड्डू भी चढ़ाया गया।

रीना पंवार

पुणे : श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट व सुवर्णयुग तरुण मंडल गणेश महोत्सव का 132वां वर्ष मना रहा है। गणेशोत्सव के मौके पर यहां हर रोज विभिन्न मिष्ठानों का नैवैद्य गणपति को अर्पित किया जा रहा है। इस क्रम में आज गुरूवार को यहां बप्पा को 51 लीटर दूध से बनी आइस्क्रीम के मोदक का नैवैद्य अर्पित किया, जबकि बुधवार को बप्पा को 351 किलो बूंदी का लड्डू चढ़ाया गया। पूजा के बाद भक्तों के बीच इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

जानकारी के अनुसार मेरिडियन आइसक्रीम की ओर से बप्पा को 51 लीटर मोदक आइसक्रीम का भोग लगाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील रासने, मेरिडियन आईस्क्रीम के निलेश चव्हाण समेत कई लोग मौजूद रहे। मोदक आइसक्रीम उत्सव मंडल में उपस्थित कुल 700 गणेश भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

आइसक्रीम मोदक तैयार करने में लगे 7 दिन

आइसक्रीम से बने इस खास मोदक को लेकर निलेश चव्हाण ने बताया कि यह मोदक 51 लीटर दूध से बनाया गया है। इसे गुड़, नारियल, इलायची, खसखस और आइसक्रीम का उपयोग करके बनाया गया है। इस पर चांदी का वर्क और केसर भी लगाया गया है। नांदेड़ शहर की मेरिडियन आइसक्रीम फैक्ट्री में इस मोदक आइसक्रीम को तैयार किया गया। यह मोदक करीब 7 दिनों में बनकर तैयार किया गया। इसे बनाने में 10 कारीगरों ने अहम भूमिका निभाई।

बप्पा को चढ़ाया 351 किलो बूंदी का मोदक

आइसक्रीम मोदक से पहले बुधवार को भी यहां बप्पा को विशेष प्रसाद चढ़ाया गया। फरसाण हाउस के मालाणी परिवार द्वारा बुधवार को 351 किलो बूंदी का मोदक गणपति को अर्पित किया गया तथा प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया। मालाणी परिवार द्वारा हर साल यह खास मोदक बप्पा को चढ़ाया जाता है। इस मोदक को घी, केसर, मोतीचूर और सूखे मेवे का उपयोग करके बनाया जाता है। बता दें कि श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति दुनिया भर के गणेश भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। गणेश उत्सव के अवसर पर हर रोज यहां विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोग बप्पा के दर्शनों के लिए आते हैं।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!