रोड रोलर' से कुचलने से 25 वर्षीय मजदूर की मौत (सौजन्यः सोशल मीडीया)  
महाराष्ट्र

बिन देखे चला दिया रोड रोलर, कुचलकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत, ठाणे में आरोपी पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘रोड रोलर' से कुचलने से एक 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है, जब प्रकाशकुमार लड्डू महंतो भोजन के बाद भिवंडी में एक निर्माण स्थल के पास खड़े ‘रोड रोलर' के सामने सो रहा था।

आंचल लोखंडे

ठाणे: भारत में जिस तरह से यातायात सुविधा अधिक जलद और आधुनिक हो रही है, उसी तरह से सड़क हादसों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने यह माना कि भारत में सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इन बढ़ते सड़क हादसों के आंकड़ों पर उन्होंने गंभीर चिंता भी व्यक्त की है।

गडकरी ने बताया कि वर्ष 2024 में सड़क हादसों में जिन 1.80 हजार लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें 35 हजार मौतें बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले ड्राइवरों की वजह से हुई हैं। यह आंकड़े वास्तविकता में काफी डरावने हैं। इससे निपटने अब उन्होंने यह भी कहा कि अगले संसद सत्र में मोटर वाहन संशोधन कानून पेश किया जाएगा।

सड़क हादसों में हुई वृद्धि के लिए उपाय योजनाएं तो की जा रही हैं, लेकिन वर्तमान समय में भी यह हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब और एक भयानक दुर्घटना महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आई है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।

25 वर्षीय मजदूर की दुर्घटना में मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘रोड रोलर' से कुचलने से एक 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोनगाव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार अपराह्न करीब 2 बजे की है, जब श्रमिक प्रकाशकुमार लड्डू महंतो दोपहर के भोजन के बाद भिवंडी शहर में एक निर्माण स्थल के पास खड़े ‘रोड रोलर' के सामने सो रहा था। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

उन्होंने बताया कि ‘रोड रोलर' चालक ने बिना देखे वाहन चला दिया, जिससे श्रमिक की कुचलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रकाशकुमार के एक सहकर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ‘रोड रोलर' चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की जांच की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान