विदिशा में रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर फोटो सोर्स- नवभारत
विदिशा

विदिशा में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Vidisha Bulldozer Action : विदिशा में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी चांद मियां के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया है।

विजेंद्र सिंह राणा, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • विदिशा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर।

  • नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

  • बुलडोजर एक्शन के दौरान इलाके में तैनात रहा भारी पुलिस बल।

  • मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही पुलिस।

Vidisha Bulldozer Action Against Rape Accused Chand Miyan : विदिशा में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी चांद मियां के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसके अवैध मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।

पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाकर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

जांच में मिला अवैध निर्माण

विदिशा में रेप की वारदात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही आरोपी की संपत्ति और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मकान के निर्माण में अनियमितता और अवैध अतिक्रमण पाए जाने के बाद नगर पालिका द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अमला जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान तैनात रहा भारी पुलिस बल

​कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। विदिशा पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई से पहले आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया, ताकि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।Vidisha Bulldozer Action

स्थानीय लोगों और संगठनों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे विदिशा और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश था। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट