आरोपी डॉक्टर और पीड़िता (फोटो सोर्स- नवभारत) 
उमरिया

उमरिया में 'लव जिहाद' का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Umaria Love Jihad : उमरिया के चंदिया में महिला की लव जिहाद की शिकायत पर डॉक्टर हारून को पहचान छिपाने, दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रीतेश जैन

Umaria Love Jihad Case: उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में 'लव जिहाद' और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने निजी क्लिनिक संचालित करने वाले डॉक्टर हारून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर हारून ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को भाजपा नेता अभिषेक सिंह परिहार बताया। महिला का दावा है कि आरोपी माथे पर तिलक लगाकर उससे मिला और धीरे-धीरे दोस्ती कर विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये लेने का आरोप

महिला का आरोप है कि बाद में जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान का पता चला और उसने विरोध किया तो डॉक्टर हारून ने उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, इसी धमकी के जरिए आरोपी ने उससे करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए। जब आरोपी ने और पैसों की मांग की तो पीड़िता चंदिया थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी डॉक्टर हारून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की होगी जांच

उमरिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जाएगी ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा