उज्जैन में जुमे की नमाज को लेकर 500 मीटर तक बैरिकेडिंग (सोर्स- नवभारत लाइव)
उज्जैन

उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा सख्त; जुमे की नमाज को लेकर 500 मीटर तक बैरिकेडिंग

Ujjain Shahi Masjid Security: उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास पांचवें दिन भी सुरक्षा सख्त। जुमे की नमाज को देखते हुए 500 मीटर से आगे तक बैरिकेडिंग, ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Friday prayer Security Arrangements Shahi Masjid Ujjain: उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान सोमवार को हुए उपद्रव के बाद पांचवें दिन भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है। गुरुवार सुबह शाही मस्जिद की मीनार का एक हिस्सा टूटकर छत पर गिरने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और बढ़ा दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। शाही मस्जिद के आसपास के रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।

शाही मस्जिद से करीब 500 मीटर से भी आगे तक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। मस्जिद की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और लोगों की आवाजाही को जरूरत के अनुसार रोका जा रहा है। गुदरी चौराहा, कंठाल, खारा कुआं थाना क्षेत्र और गेबी हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज, कई क्षेत्रों में अतिरिक्त बल

शुक्रवार को दोपहर करीब 1 से 3 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में जुमे की नमाज होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में विशेष इंतजाम किए हैं। जामा मस्जिद सब्जी मंडी, केसवानी मोहल्ला, कबाड़ा बाजार, केडी मदीना मस्जिद, लोहे का पुल, कोट मोहल्ला चौराहा, महाकाल मंदिर चौराहा और लखेरवाड़ी क्षेत्र में भी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। नमाज के समय संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग पॉइंट पर तैनात किया गया है।

आरएएफ, एसटीएएफ और सीआरपीएफ की तीन कंपनियां संभाल रहीं मोर्चा

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक शहर की सुरक्षा व्यवस्था में आरएएफ, एसटीएएफ और सीआरपीएफ की कुल तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। इन जवानों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और भीड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है। पुलिस का फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने पर है। अतिरिक्त बल को रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे तुरंत संवेदनशील क्षेत्र में भेजा जा सके।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ प्रबंधन पर पूरा फोकस

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस करीब 100 सीसीटीवी कैमरों और 8 ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। शाही मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ चेकिंग की जा रही है। प्रशासन का पूरा ध्यान शुक्रवार की नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात बल को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित