उज्जैन शाही मस्जिद का हिस्सा हटाते दिखे लोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

या अल्लाह की दुआएं और छलके आंसू...उज्जैन शाही मस्जिद का हिस्सा खुद हटाते दिखे लोग; VIDEO हुआ वायरल

Ujjain Shahi Masjid Viral Video: उज्जैन शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने का भावुक वीडियो वायरल, 'या अल्लाह' की दुआओं के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद हटाई दीवार व जाली।

सजल रघुवंशी

Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आए हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच एक वीडियो सामने आया है। इसमें मुस्लिम समाज के कुछ लोग मस्जिद की दीवार और उससे लगी जाली को खुद हटाते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोग भावुक दिखाई दिए और अल्लाह से मदद की दुआ करते रहे। लोग बार-बार ‘या अल्लाह’ कहते हुए मस्जिद को टूटने से बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं।

मस्जिद का हिस्सा हटाते हुए भावुक हुए लोग

वीडियो में एक शख्स यह कहते हुए सुनाई देता है कि जिन हाथों से कभी मस्जिद को खड़ा किया था, आज उन्हीं हाथों से उसे तोड़ना पड़ रहा है। वह इसे धोखा बताते हुए अल्लाह से मदद की गुहार लगाता है। वीडियो में वह यह भी कहता सुनाई देता है कि आज ही लेंटर भी तुड़वा लो। आसपास मौजूद अन्य लोग भी लगातार दुआ मांगते नजर आते हैं। कार्रवाई के दौरान मौके का माहौल भावुक बना रहा।

पुलिस बोली- मस्जिद कमेटी खुद कर रही कार्रवाई

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, शाही मस्जिद में प्रभावित हिस्से को हटाने का काम मस्जिद कमेटी की ओर से ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय और समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और हल्के बल का इस्तेमाल किया गया।

10 लोग हिरासत में, ड्रोन और CCTV से निगरानी

एसपी ने बताया कि पथराव की घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू की है। अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 5 लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने का आरोप है, जबकि 5 अन्य उज्जैन के निवासी नहीं हैं और शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कलेक्टर बोले- समुदाय के लोग खुद कर रहे धार्मिक स्थल शिफ्ट

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और विकास कार्यों में लोग सहयोग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, क्षत्रिय चौक स्थित धार्मिक स्थल को समुदाय के लोग स्वयं शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों और गलत जानकारी पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मस्जिद कमेटी की ओर से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई जारी है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम