उज्जैन मेयर का अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस

Ujjain Mayor Big Action On Encroachment: उज्जैन में अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन, महापौर मुकेश टटवाल खुद माइक लेकर सड़कों पर उतरे; सामान बाहर मिलने पर सीधे जब्ती की अंतिम चेतावनी।

सजल रघुवंशी

Ujjain Mayor Encroachment Drive: धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सड़कों के चौड़ीकरण के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल खुद एक्शन मोड में नजर आए। नई सड़क क्षेत्र में लगातार लग रहे भीषण ट्रैफिक जाम की शिकायत पर महापौर नगर निगम की रिमूवल गैंग के साथ सीधे जमीन पर उतरे और दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया।

माइक थामकर दी सख्त चेतावनी, व्यापारियों में हड़कंप

कार्रवाई के दौरान महापौर ने खुद हाथ में माइक थाम लिया और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि दोबारा किसी भी दुकान का सामान नाली या सड़क पर मिला, तो नगर निगम उसे तत्काल जब्त कर लेगा। जब्त किया गया सामान किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।" महापौर की इस अचानक घोषणा से पूरे बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर कर लिया।

यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

नगर निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए कड़ा संदेश दिया है कि यातायात को प्रभावित करने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यदि कोई भी दुकानदार अपनी तय सीमा से बाहर सामान रखता पाया गया, तो बिना किसी रियायत के सीधे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

चौड़ीकरण के कारण वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ा दबाव

मीडिया से बातचीत करते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उज्जैन में इस समय कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है, खासकर नई सड़क, घंटाघर और तेलीवाड़ा मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक है।

महापौर ने कहा कि इन मार्गों पर कई दुकानदार नालियों के ऊपर तक अपना सामान फैला देते हैं, जिसके कारण ग्राहकों की गाड़ियां भी बीच सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की टीम लगातार समझाइश दे रही थी, लेकिन स्थिति न सुधरने पर आज खुद मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को यह अंतिम चेतावनी दी गई है।

https://youtu.be/Fv4T3Bqoov8?si=QLVQ2z7IyAa-QIQl

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे