उज्जैन में कतार तोड़ने पर हुआ विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

बाबा महाकाल के दरबार में गुंड़ागर्डी! कतार तोड़ने पर विवाद; सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु के बीच हाथापाई

Mahakal Mandir Viral Video: उज्जैन महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम कतार में श्रद्धालुओं द्वारा नियम तोड़ने पर हुई धक्का-मुक्की। एक सुरक्षाकर्मी निलंबित, उपद्रवियों पर केस दर्ज कराने के निर्देश।

सजल रघुवंशी

Ujjain Mahakal Temple Queue Row: उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर गुरुवार सुबह हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि सुबह करीब 6:45 बजे टनल मार्ग से गणेश मंडप में प्रवेश करने वाली दर्शन कतार में कुछ श्रद्धालुओं ने निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए कतार कूदने का प्रयास किया था।

प्रशासन के अनुसार कतार तोड़ने की इस कोशिश से दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल मंदिर की व्यवस्थाओं को बाधित करते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। कतार में अचानक अव्यवस्था होने से भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी रहती है।

सुरक्षाकर्मी ने किया था श्रद्धालु को रोकने का प्रयास

मंदिर प्रशासन ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ श्रद्धालु सुरक्षा कर्मियों का समर्थन करते हुए तथा कतार व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतार तोड़ने वालों को हटाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और संबंधित लोगों को कतार क्षेत्र से बाहर कर दिया। इसके बाद दर्शन व्यवस्था को सामान्य किया गया।

वीडियो फुटेज की जांच जारी, सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य तथ्यों की प्रारंभिक जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया संबंधित सुरक्षाकर्मी की कोई गलती सामने नहीं आई और उसके द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन किए जाने की बात कही गई है। हालांकि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित सुरक्षा कर्मी को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

मंदिर प्रशासन ने महाकाल थाने को भेजा पत्र

इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था भंग करने तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले श्रद्धालुओं के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के लिए महाकाल थाना को पत्र भी भेजा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद