अब श्रद्धालु सामान्य कतार से ही दर्शन कर सकेंगे। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, गर्भगृह भी बंद, अब सामान्य कतार में ही होंगे दर्शन

Ujjain Kaal Bhairav Temple VIP Darshan : उज्जैन के कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद व्यवस्था बंद कर दी गई है। गर्भगृह में प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • उज्जैन के कालभैरव मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था बंद।

  • 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद अगले आदेश तक जारी नहीं होगी।

  • गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक।

  • भीड़ सामान्य होने पर प्रशासन आगे का निर्णय लेगा।

Kaal Bhairav Temple VIP Darshan Closed: उज्जैन जिले के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। मंदिर में 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद व्यवस्था फिलहाल बंद कर दी गई है। इसके साथ ही गर्भगृह में प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में लगकर ही दर्शन करने होंगे।

VIP रसीद लेने वालों को भी करना पड़ रहा था इंतजार

कालभैरव मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया था कि 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा था। VIP सुविधा का अपेक्षित लाभ नहीं मिलने और सामान्य दर्शन व्यवस्था प्रभावित होने के कारण प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

शनिवार रविवार के अलावा दूसरे दिनों में भी रोक

आमतौर पर मंदिर में शनिवार और रविवार को 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद जारी नहीं की जाती थी। अब श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अन्य दिनों में भी इस व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। मंदिर कर्मचारियों के मुताबिक भीड़ अधिक रहने पर VIP दर्शन व्यवस्था बंद रखी जाएगी। सोमवार को भी भीड़ का दबाव बना रहा तो रसीद सुविधा बहाल नहीं की जाएगी।

तहसीलदार के निर्देश पर गर्भगृह बंद

मंदिर कर्मचारी के अनुसार तहसीलदार के निर्देश पर गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश भी फिलहाल पूरी तरह बंद रखा गया है। VIP दर्शन रसीद और गर्भगृह प्रवेश की सुविधा दोबारा कब शुरू होगी इसकी समय सीमा अभी तय नहीं की गई है। भीड़ सामान्य होने के बाद अधिकारियों से चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। तब तक सभी श्रद्धालु सामान्य कतार से ही कालभैरव के दर्शन कर सकेंगे।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार