महाकाल मंदिर में रील बनाना विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र को पड़ा भारी, एक साल तक VIP दर्शन पर रोक

Golu Shukla Son VIP Darshan Ban: महाकाल मंदिर में VIP दर्शन के दौरान रील बनाने पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर कार्रवाई। एक साल तक VIP प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन सुविधाओं पर रोक।
Golu Shukla VIP Entry Ban Mahakal Mandir Ujjain
रुद्राक्ष शुक्ला एक साल तक महाकाल मंदिर में नहीं कर पाएंगे वीआईपी दर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • महाकाल मंदिर में रील बनाने पर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर कार्रवाई।

  • मंदिर समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला की VIP दर्शन सुविधाओं पर एक साल का प्रतिबंध लगाया।

  • अब एक साल तक आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर करने होंगे दर्शन।

  • VIP दर्शन के दौरान बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Golu Shukla VIP Entry Ban Mahakal Mandir Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के दौरान रील बनाना इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला को भारी पड़ गया। मंदिर प्रबंध समिति ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस फैसले के बाद अब वे अगले एक साल तक मंदिर में आम श्रद्धालु की तरह ही दर्शन कर सकेंगे। उन्हें इस अवधि में किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा, प्रोटोकॉल या विशेष दर्शन का लाभ नहीं मिलेगा। मंदिर समिति की इस कार्रवाई को नियमों के उल्लंघन के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रुद्राक्ष शुक्ला की रील के बाद खड़ा हुआ था विवाद

दरअसल, इंदौर शहर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के दौरान रील बनाई। बाद में यही रील वायरल हो गई। मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने और वीडियो-रील बनाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने से विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने मंदिर की व्यवस्थाओं, नियमों और वीआईपी दर्शन के दौरान मिलने वाली छूट को लेकर सवाल उठाए।

पहले सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा कंपनी पर हुई थी कार्रवाई

रील वायरल होने के तुरंत बाद मंदिर प्रबंध समिति ने शुक्रवार को मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाया था। संबंधित सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही तीन सुरक्षा गार्डों को बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि जब मंदिर के नियमों का उल्लंघन रुद्राक्ष शुक्ला की ओर से किया गया, तो केवल सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा कंपनी पर कार्रवाई करना पर्याप्त कैसे हो सकता है?

Golu Shukla VIP Entry Ban Mahakal Mandir Ujjain
जिस उम्र में मां की गोद चाहिए, उस उम्र में उज्जैन रेलवे स्टेशन की बेंच पर मिले दो मासूम, GRP ने बचाया

मंदिर समिति ने विधायक पुत्र के खिलाफ भी लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर मंदिर समिति के फैसले को लेकर लगातार सवाल उठे। लोगों की मांग थी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। आलोचना और उठ रहे सवालों के बीच मंदिर प्रबंध समिति ने शनिवार को रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। रुद्राक्ष शुक्ला की वीआईपी प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन सुविधाओं पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। अब उन्हें मंदिर में सामान्य श्रद्धालुओं की तरह ही कतार में लगकर दर्शन करने होंगे।

Golu Shukla VIP Entry Ban Mahakal Mandir Ujjain
Diljit Indore Concert: 25 हजार से ज्यादा टिकट्स की सेल, फैन्स में जबरदस्त क्रेज, पोहा के लिए एक्साइटेड दिलजीत