सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत (फोटो सोर्स- नवभारत)
उज्जैन

उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, पति-पत्नी की मौत

Ujjain Road Accident : उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन पर रामवासा के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बालिका सुरक्षित है।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Indore Six Lane Accident : उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामवासा के समीप वृंदावन चौराहे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रेखा बाई और उनके पति गोपालदास सोनी के रूप में हुई है। दोनों आगर मालवा जिले के सराफा बाजार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। दंपती कार से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामवासा के पास वृंदावन चौराहे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

महिला की मौके पर मौत, पति ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में रेखा बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे गोपालदास सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में उपचार के दौरान गोपालदास की भी मौत हो गई।

कार में सवार बालिका सुरक्षित

हादसे के समय कार में एक बालिका भी सवार थी। दुर्घटना के बावजूद बालिका सुरक्षित बताई जा रही है। वहीं ट्रक चालक आबिद को भी हादसे में चोटें आई हैं, जिसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम किया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार ट्रक से किस वजह से टकराई, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

पति-पत्नी की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात