नाबालिग और युवक को थाने लेकर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन के होटल में नाबालिग लड़की के साथ युवक मिलने पर हंगामा, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा

Hindu Jagran Manch Ujjain: दूधतलाई स्थित होटल में नाबालिग लड़की के साथ युवक मिलने पर हंगामा हुआ। हिंदू जागरण मंच ने युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • उज्जैन के दूधतलाई स्थित होटल जय जगदीश में नाबालिग लड़की के साथ युवक मिलने पर हंगामा।

  • हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले किया।

  • संगठन ने युवक को लेकर कई आरोप लगाए, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता और मामा को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द किया।

  • देवास गेट थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ujjain Hotel Minor Girl Case : उज्जैन शहर के देवास गेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई स्थित होटल जय जगदीश में मंगलवार रात नाबालिग लड़की के साथ एक युवक के मिलने पर हंगामा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को थाने बुलाकर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अर्जुन सिंह भदौरिया के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं को होटल के कमरा नंबर 303 में नाबालिग लड़की के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में राहुल सिसोदिया, सौरभ तंवर, मनोज जाट, प्रतीक मिश्रा और पुजारी अनिमेष अंगद द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता होटल पहुंचे। वहां युवक से उसकी पहचान पूछी गई। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि दस्तावेज देखने के बाद युवक की पहचान मोइन के रूप में हुई, जो शाजापुर का निवासी बताया जा रहा है।

युवक को लेकर संगठन ने लगाए आरोप

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने युवक के पहले से शादीशुदा होने और उसके मोबाइल फोन में अन्य लड़कियों के संपर्क होने का दावा किया। संगठन की ओर से युवक के पास गांजा और गोगो नाम का नशीला पदार्थ मिलने की बात भी कही गई है।

गरबा आयोजनों में साथ जाने का भी दावा

अर्जुन सिंह भदौरिया के अनुसार, पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पिछले तीन दिनों से गरबा आयोजनों में जाने की बात बताई थी। संगठन का दावा है कि लड़की ने आस्था और राजाराम में आयोजित गरबा कार्यक्रमों का जिक्र किया और युवक भी उसके साथ गरबा करने गया था।

पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

देवास गेट थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर परिहार के अनुसार, होटल में नाबालिग लड़की के ठहरने और उसके साथ युवक के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

युवक और नाबालिग के होटल पहुंचने की जांच

उज्जैन पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच में युवक और नाबालिग के होटल पहुंचने की परिस्थितियों, संगठन की ओर से लगाए गए आरोपों और कथित नशीले पदार्थ की बरामदगी से जुड़े दावों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन