उज्जैन की बेटी को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण

Ujjain Hemlata Rashtrapati Bhavan Invitation: उज्जैन की बेटी हेमलता सूर्यवंशी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 14 साल की बच्ची की जान बचाने वाली आपदा मित्र 'एट होम रिसेप्शन' में होंगी शामिल।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Hemlata Rashtrapati Bhavan Reception Invitation: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले खास ‘एट होम रिसेप्शन’ में उज्जैन की बेटी हेमलता सूर्यवंशी भी शामिल होंगी। हेमलता को राष्ट्रपति भवन से इस विशेष आयोजन का निमंत्रण मिला है। उनके लिए यह पल जितना खास है, उतना ही उनके परिवार के लिए भी गर्व का मौका है।

हेमलता युवा आपदा मित्र के रूप में प्रशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने 10 मार्च 2026 को युवा आपदा मित्र के रूप में जुड़कर काम शुरू किया था। इसके बाद जब भी उन्हें ड्यूटी का मौका मिला, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई।

हेमलता ने बचाई थी 14 वर्षीय बालिका की जान

पंचकोशी यात्रा के दौरान हेमलता की ड्यूटी रामघाट पर लगी थी। इसी दौरान एक 14 वर्षीय बालिका का पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में जाने लगी। बालिका को डूबता देख हेमलता ने बिना देर किए लाइफ जैकेट की मदद से उसकी जान बचाई। उनकी इस तत्परता से एक परिवार की बेटी की जिंदगी बच गई। हेमलता के इसी साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन से ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने की खबर के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। परिवार और परिचित लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हेमलता को मिला राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण

हेमलता ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्हें बहुत गर्व और खुशी हुई। उनके लिए यह खास अनुभव है कि लोगों की मदद के लिए किए गए उनके छोटे से प्रयास को इतना बड़ा सम्मान मिला। हेमलता ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले वह निजी क्षेत्र के बैंक में नौकरी भी कर चुकी हैं। अब युवा आपदा मित्र के रूप में वह जरूरत पड़ने पर प्रशासन के साथ खड़े होकर लोगों की मदद करती हैं।

हेमलता की मां भी बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश

हेमलता की मां भी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का पल है। बताया गया है कि इस विशेष कार्यक्रम के लिए देश के पांच राज्यों से पांच युवतियों का चयन हुआ है। मध्य प्रदेश से हेमलता सूर्यवंशी को यह अवसर मिला है। 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रपति भवन से मिला यह निमंत्रण हेमलता के लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उस साहस की पहचान है, जिसके चलते पंचकोशी यात्रा के दौरान एक बच्ची की जान बच सकी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO