ड्रग्स तस्करी के आरोपी(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया) 
उज्जैन

ड्रग्स, हवाला और लग्जरी लाइफस्टाइल का कनेक्शन! उज्जैन पुलिस ने तस्कर की मर्सिडीज जब्त कर खंगाला नेटवर्क

Drug Network Exposed: 1 किलो MD ड्रग्स मामले में गिरफ्तार नागपुर के आरोपी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में गुजरात कनेक्शन और हवाला कारोबार के सुराग मिले हैं, जिसमें कई जानकारियां सामने आई हैं।

अजय नीमा

Ujjain Crime News: उज्जैन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी पंकज चरडे को लगभग एक किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों और वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच शुरू की, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस की विशेष टीम नागपुर भेजी गई। वहां आरोपी के कथित अवैध कारोबार और उससे अर्जित संपत्तियों की जांच की गई। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

अवैध कमाई से खरीदी गई मर्सिडीज जब्त

जांच के दौरान उज्जैन पुलिस को पता चला कि आरोपी द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित धनराशि से खरीदी गई एक मर्सिडीज कार का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार क्रमांक MH-02-EK-1611 को जब्त कर लिया है। वाहन की खरीद और उससे जुड़े वित्तीय स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

हवाला कारोबार और गुजरात कनेक्शन आया सामने

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से मादक पदार्थ तस्करी के साथ हवाला कारोबार में भी संलिप्त था। जांच के दौरान करण नामक व्यक्ति का नाम सामने आया, जो गुजरात के मेहसाणा जिले के निवासी सचिन पटेल के साथ मिलकर कार्य करता था। पुलिस अब इन दोनों के बीच वित्तीय और आपराधिक संबंधों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

उज्जैन पुलिस मादक पदार्थ आपूर्ति श्रृंखला, वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उज्जैन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और उससे जुड़े संगठित अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO