स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज में तालाबंदी (सोर्स- नवभारत लाइव)
उज्जैन

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर उज्जैन के धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज में तालाबंदी; मरीजों और डॉक्टरों को हुई परेशानी

Ujjain Dhanwantri Ayurveda College Protest: धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, स्टाइपेंड 9,383 से बढ़ाकर 25,500 रुपये करने की मांग को लेकर सातवें दिन मुख्य द्वार पर तालाबंदी।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Ayurveda Students Demand Stipend Increase Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन उग्र हो गया है। पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे करीब 200 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने सोमवार सुबह कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।

इस कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। अब उन्होंने लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

स्टाइपेंड 9,383 से बढ़ाकर 21,500 रुपये करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की प्रमुख मांग बीएएमएस इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की है। फिलहाल इंटर्न को 9,383 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 21,500 रुपये करने की मांग की गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उन्हें कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, लेकिन इसके मुकाबले मिलने वाला मानदेय काफी कम है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग उठाते हुए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को जरूरी बताया है।

सात दिनों से जारी धरना, सुनवाई नहीं होने का आरोप

विद्यार्थियों के अनुसार, वे पिछले सात दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने आरोप लगाया कि छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से लेकर मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन तक कई बार पत्र लिखकर अपनी समस्या पहुंचाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं मिलने के कारण उन्हें कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करने का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने साफ कर दिया है कि स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक मांग पर आधिकारिक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलन के कारण कॉलेज और अस्पताल की गतिविधियों पर असर पड़ने की स्थिति बनी हुई है। मरीजों और अस्पताल आने वाले अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो 15 अक्टूबर को आंदोलन में अन्य विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना है। प्रदर्शनकारियों ने संकेत दिया है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। अब देखना होगा कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर शासन और कॉलेज प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 1:30 बजे सुप्रीम कोर्ट मार्च की शुरुआत

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम