गायों के पैरों तले लेटे हैं श्रद्धालु फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन:गायों के पैरों तले लेटे श्रद्धालु, ऊपर से गुजरा झुंड, भिड़ावद गांव की अनोखी परंपरा देख थम जाएंगी सांसें

Unique cow tradition in Ujjain : बड़नगर के भिड़ावद गांव में गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालु गायों के पैरों के नीचे लेटते हैं। सदियों पुरानी इस अनोखी परंपरा को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • उज्जैन के भिड़ावद गांव में गोवर्धन पूजा पर अनोखी परंपरा।

  • जमीन पर लेटे श्रद्धालुओं के ऊपर से गुजरा गायों का झुंड।

  • मन्नत पूरी होने पर लोग निभाते हैं परंपरा।

  • आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालु रखते हैं पांच दिन का उपवास।

Ujjain Govardhan Puja Rituals : उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के भिड़ावद गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर एक अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु जमीन पर लेट गए और उनके ऊपर से गायों का पूरा झुंड गुजर गया। गायों के पैरों तले लेटे लोगों का यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

धार्मिक आस्था से जुड़ी इस परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है।

गायों के पैरों के नीचे से गुजरने पर पूरी होती है मन्नत!

भिड़ावद गांव की इस परंपरा के पीछे ग्रामीणों की गहरी धार्मिक मान्यता है। लोगों का विश्वास है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गायों के पैरों के नीचे से गुजरने पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों की मन्नत पूरी हो जाती है, वे भी इस परंपरा में शामिल होकर अपना संकल्प पूरा करते हैं।

पांच दिन का करते हैं उपवास

इस परंपरा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पहले से विशेष तैयारी करनी होती है। मान्यता के अनुसार, आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोग पांच दिनों तक उपवास रखते हैं। दीपावली से एक दिन पहले गांव के माता मंदिर पहुंचकर रात्रि विश्राम करते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना होती है। गोवर्धन पूजा के अगले दिन सुबह विधि-विधान से पूजन किया जाता है।

ढोल-नगाड़ों के साथ गांव की परिक्रमा

पूजा के बाद ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गांव में परिक्रमा निकाली जाती है। इसके बाद गांव की गायों को एक स्थान पर एकत्रित किया जाता है। दूसरी ओर मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु जमीन पर कतार में लेट जाते हैं। फिर गायों के झुंड को छोड़ा जाता है, जो लेटे हुए लोगों के ऊपर से गुजरता हुआ आगे निकल जाता है।

गायों के गुजरते ही नाचने लगते हैं श्रद्धालु

गायों का झुंड गुजरने के बाद श्रद्धालु उठकर ढोल की धुन पर नाचने लगते हैं। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन जाता है। ग्रामीण कुंदन मालवीय के मुताबिक, इस साल भी सुबह कई लोगों ने इस परंपरा में हिस्सा लिया। पिछले वर्षों में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस आयोजन में केवल वही लोग भाग लेते हैं, जिन्होंने कोई मन्नत मांगी हो।

आस्था के साथ जोखिम भी जुड़ा

इस परंपरा में श्रद्धालु जमीन पर लेटते हैं और उनके ऊपर से गायों का झुंड गुजरता है। ऐसे में चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। हालांकि, स्थानीय लोगों के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि में हर साल गोवर्धन पूजा पर उज्जैन जिले के भिड़ावद गांव में यह अनूठा आयोजन किया जाता है।

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास