सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर (सोर्स- नवभारत लाइव) 
उज्जैन

उज्जैन प्रशासनिक संकुल में महा-मंथन! मनोहर लाल खट्टर और CM मोहन यादव ने ली प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक

Ujjain Development Review Meeting: उज्जैन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव की महा-बैठक, सिंहस्थ हेतु ₹106 करोड़ मंजूर, एमपी में लगेंगे 1 करोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर।

सजल रघुवंशी

Manohar Lal Khattar In Ujjain: भारत सरकार में केंद्रीय विद्युत मंत्री और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। यहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युमन सिंह तोमर व प्रतिमा बागरी भी मौजूद थी।

दरअसल केंद्रीय मंत्री खट्टर अपने विभागों से जुड़े कार्यों की मध्यप्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए हुए हैं। शाम 6 बजे प्रशासनिक संकुल भवन में पहली बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा की गई । इसके बाद पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की प्रगति की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक आयोजित हुई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की प्रेस ब्रीफिंग

इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग की जिसमें उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों के कामों का रिव्यू किया गया है। आगामी सिंहस्थ 2028 के कार्यों की भी चर्चा हुई है स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश में देश में लीडर का काम किया है इंदौर का स्वच्छता मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा।

उज्जैन के लिए स्वीकृत किए गए 106 करोड़ रुपये

उज्जैन के लिए 106 करोड रुपए उनके विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं पूरे देश में करीब 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जिसमें से एक करोड़ मध्य प्रदेश में लगेंगे । सरकार जल्द प्रीपेड मीटर भी लगाने जा रही है। जिसके तहत सबसे पहले शासकीय विभागों में यह मीटर लगेंगे । दूसरे चरण में उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बड़ रहा देश- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दे रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है जब कोई केंद्रीय मंत्री उज्जैन पहुंचकर प्रदेश की समीक्षा बैठक ले रहा है। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों की प्रगति, बिजली क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट