उज्जैन नगर निगम के कर्मचारी रामघाट से अतिक्रमण हटाते हुए (फोटो सोर्स:नवभारत) 
उज्जैन

महाकाल की पहली सवारी से पहले रामघाट पर निगम का बड़ा एक्शन, 3 डम्पर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त

Ramghat Encroachment Drive: महाकाल की पहली सवारी से पहले नगर निगम ने रामघाट को अतिक्रमण मुक्त करते हुए 3 डम्पर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त कर लिया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अजय नीमा

Mahakal Procession Route Cleared:बाबा महाकाल की पहली सवारी और श्रावण मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने रामघाट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। गुरुवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामघाट पर अभियान चलाकर अवैध रूप से रखे गए काउंटर, तख्त, गुमटियां और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान 3 डम्पर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त किया गया।

3 अगस्त से भगवान श्री महाकाल की प्रथम सवारी का शुभारंभ होने जा रहा है। परंपरा के अनुसार सवारी रामघाट पहुंचेगी, जहां बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके अलावा श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शिप्रा स्नान और महाकाल दर्शन के लिए रामघाट पहुंचते हैं। इसी कारण प्रशासन ने पहले से ही घाट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

संयुक्त टीम ने रामघाट के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण कर अवैध रूप से रखे गए तख्त, काउंटर, गुमटियां और अन्य अस्थायी ढांचे हटाए। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सामान जब्त कर नगर निगम के कब्जे में लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

नगर निगम का कहना है कि बाबा महाकाल की पहली सवारी में श्रावण मास के दौरान रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में घाटों पर सुगम आवागमन, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के संचालन के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था। घाट क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार सहित नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

https://youtu.be/u4OUV34u9c8?si=Tea1TQ6aw85_kzBF

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें