उज्जैन में हरिहर मिलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन में आधी रात को हुआ हरिहर मिलन, महाकाल ने तुलसी तो द्वारकाधीश ने बिल्वपत्र की माला पहनाकर निभाई परंपरा

Ujjain Harihar Milan: धार्मिक नगरी उज्जैन में आधी रात को हुआ आस्था का संगम, चांदी की पालकी में सवार होकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल, तुलसी और बिल्वपत्र की माला से हुआ पौराणिक हरिहर मिलन।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन में मनाया गया पौराणिक हरिहर मिलन का महोत्सव।

  • आधी रात को चांदी की पालकी में गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल।

  • भगवान द्वारकाधीश और बाबा महाकाल का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ मिलन।

Mahakal Dwarkadhish Harihar Milan Ujjain: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार आधी रात को आस्था और परंपरा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। साल में एक बार होने वाले प्रसिद्ध हरिहर मिलन महाउत्सव में भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर शाही ठाठ-बाट के साथ गोपाल मंदिर पहुंचे।

रात 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर से निकली सवारी महाकाल चौराहे, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। सड़कों पर श्रद्धालुओं ने बाबा की पालकी का फूल बिछाकर स्वागत किया।

गोपाल मंदिर पर हुआ विशेष मिलन

धार्मिक नगरी उज्जैन के गोपाल मंदिर पहुंचने पर भगवान द्वारकाधीश और बाबा महाकाल का विशेष मिलन कराया गया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों देवताओं का पंचामृत अभिषेक किया गया। साथ ही धार्मिक परंपराओं को निभाते हुए भगवान द्वारकाधीश ने तुलसी की माला बाबा महाकाल को अर्पित की। वहीं भगवान महाकाल ने बिल्वपत्र की माला भगवान विष्णु को पहनाई। देवताओं को विशेष भोग भी लगाया गया। मानताओं के अनुसार, मालाओं का यह आदान-प्रदान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी के हस्तांतरण का प्रतीक है।

भगवान शिव चार महीने तक संभालते हैं सृष्टि का सारा भार

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। जिसके बाद चार महीने तक पूरी सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की रात हरिहर मिलन की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान भगवान महाकाल गोपाल मंदिर पहुंचकर सृष्टि संचालन का दायित्व भगवान विष्णु को दोबारा सौंपने का प्रतीकात्मक विधान पूरा करते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल थी तैनात

हरिहर मिलन की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते हिंगोट वाले पटाखें और आथिशबाजी पर रोक लगाई थी।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन