सीएम मोहन यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की मुलाकात फोटो सोर्स -सोशल मीडिया
उज्जैन

सीएम ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की मुलाकात, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की सराहना

CM Mohan Yadav Bohra Religious Leader Meeting : सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे को दी दीपावली की बधाई

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा धर्मगुरु से की मुलाकात।

  • धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

  • बोहरा समाज के धर्मगुरु ने की सरकार के प्रयासों की सराहना

CM Mohan Yadav Meets Bohra Religious Leader : सीएम मोहन यादव ने 10 नवंबर को उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान धर्मगुरु ने सीएम को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और एमपी की निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों के बीच एमपी के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की सराहना

धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन शहर के कायाकल्प और समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की प्रगति और उज्जैन के विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम बोले- देश के विकास में बोहरा समाज का अहम योगदान

मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि सैयदना साहब ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने भी धर्मगुरु को पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बोहरा समाज को शांतिप्रिय, प्रसन्नचित्त, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज बताते हुए कहा कि देश के विकास में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी ये योगदान जारी रहेगा।

सर्वधर्म सद्भाव का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सर्वधर्म सद्भाव की भावना में विश्वास रखने वाला देश है जहां सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलने की परंपरा है। उन्होंने बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका पुनः वंदन और अभिनंदन किया।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल