मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
उज्जैन

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया गौ-पूजन, पशुपालकों को 2.95 करोड़ और गोशालाओं को 65.66 करोड़ जारी

Tilkeshwar Gaushala Cow Worship : CM मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर उज्जैन में गौ-पूजन किया। भोपाल में 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3 हजार गोशालाओं को 65.66 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • CM मोहन यादव ने उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में की गोवर्धन पूजा।

  • भोपाल में राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में हुए शामिल।

  • 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि की ट्रांसफर।

  • 3 हजार गोशालाओं को 65.66 करोड़ रुपए का अनुदान जारी।

CM Mohan Yadav Govardhan Puja : मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ-पूजन के साथ पशुपालकों और गोशालाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता जारी की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की।

इसके बाद सीएम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने 466 विजेता पशुपालकों को 2 करोड़ 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपए की अनुदान राशि अंतरित की।

उज्जैन की गौशाला में की गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में गौमाता का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गौमाता को चुनरी ओढ़ाई और आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमाता की पूजा के साथ उनका पालन-पोषण भी जरूरी है। सभी लोगों को गोपालन और गोवंश के प्रबंधन में अपना योगदान देना चाहिए।

466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 2026-27 के अंतर्गत 466 विजेता पशुपालकों को कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि अंतरित की। इस योजना के तहत सम्मानित पशुपालकों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया गया है। सरकार का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसकी भागीदारी मजबूत करना है।

3 हजार गोशालाओं को 65.66 करोड़ रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की 3 हजार पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की। यह राशि गोवंश के रखरखाव और भोजन की व्यवस्था में सहयोग के लिए दी गई है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर जारी इस सहायता से प्रदेश की गोशालाओं को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार