थाने में शिकायत करते जनपद सदस्य फोटो सोर्स - नवभारत
उज्जैन

उज्जैन में जनपद सदस्यों को 'चोर' कहने पर उमराव सिंह के खिलाफ थाने पहुंचे सदस्य, भाजपा नेता ने भी की शिकायत

Janpad Panchayat Ujjain : उज्जैन के बड़नगर में जनपद सदस्यों को कथित तौर पर चोर कहने का मामला थाने पहुंच गया। उमराव सिंह के खिलाफ शिकायत में विकास राशि में कटौती और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • बड़नगर जनपद पंचायत का विवाद थाने पहुंचा।

  • उमराव सिंह के खिलाफ जनपद सदस्यों ने दिया शिकायती आवेदन।

  • सोशल मीडिया वायरल वीडियो में सदस्यों को 'चोर' कहने का आरोप।

  • जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने और पद के दुरुपयोग के आरोप।

Badnagar Janpad Panchayat controversy : उज्जैन के बड़नगर जनपद पंचायत में जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहा विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। जनपद सदस्यों को 'चोर' कहने वाले सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद शनिवार को जनपद सदस्य और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग बड़नगर थाने पहुंचे। उन्होंने उमराव सिंह के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

विकास राशि में कटौती का लगाया आरोप

जनपद सदस्य लाखन सिंह पवार और नरेंद्र सिंह पवार ने आरोप लगाया कि सदस्यों को विकास कार्यों के लिए सालाना मिलने वाली करीब 5 लाख रुपए की राशि पूरी नहीं दी जा रही है। उनके मुताबिक किसी सदस्य को डेढ़ लाख तो किसी को दो से तीन लाख रुपए ही मिल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने राशि में कथित कटौती और कमीशन के आधार पर अन्य पंचायतों को रकम दिए जाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का आरोप

उज्जैन जिले में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उमराव सिंह अपनी पत्नी और जनपद अध्यक्ष निर्मला के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। सदस्यों का ये भी दावा है कि जनपद अध्यक्ष की जगह बैठकों में उमराव सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते हैं। हालांकि इन आरोपों पर उमराव सिंह का पक्ष सामने नहीं आया है।

महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान का मुद्दा उठाया

एक महिला जनपद सदस्य ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को लेकर की गई टिप्पणी से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ताओं ने विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या, सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े कदम की चेतावनी

जनपद सदस्यों ने पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा कदम उठाएंगे। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर उमराव सिंह का जवाब सामने आना बाकी है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा