आरोपी शफीक अंसारी पैरोल पर पहुंचा उज्जैन फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
उज्जैन

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी शफीक को 8 दिन की पैरोल; उज्जैन में कड़ी पुलिस निगरानी

Shafik; Parole Ujjain: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी शफीक अंसारी को पैरोल मिली है। घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। गुजरात पुलिस उसे लेकर पहुंची और लगातार निगरानी कर रही है।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Ahmedabad Serial Blasts Convict Parole: अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में दोषी शफीक अंसारी को आठ दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे लेकर उज्जैन पहुंची है। उज्जैन के मित्र नगर स्थित उसके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की टीम भी उसकी निगरानी कर रही है।

शफीक अंसारी उज्जैन के मित्र नगर का निवासी है। अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वह अहमदाबाद की जेल में बंद था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने शफीक अंसारी समेत 10 अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद की न्यायिक कार्रवाई में उसे फांसी की सजा सुनाए जाने की बात पुलिस ने कही है।

घर के बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी

थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार, शफीक को गुजरात पुलिस पैरोल मिलने के बाद उज्जैन लेकर आई है। उसके साथ गुजरात पुलिस की गार्ड भी मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय थाने और पुलिस लाइन से भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। शफीक के घर के बाहर लगातार पुलिसकर्मी तैनात हैं और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए संपर्क करने की बात

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शफीक ने पैरोल मिलने का कारण बताया है। उसने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में अपनी पैरवी से संबंधित फंड जुटाने और इसके लिए लोगों से बातचीत व संपर्क करने के उद्देश्य से उसे यह अवसर मिला है। पैरोल की अवधि के दौरान उसके संपर्क और गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है।

आठ दिन बाद गुजरात ले जाएगी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि शफीक को आठ दिन की पैरोल मिली है। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय गतिविधि न हो और सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद गुजरात पुलिस शफीक अंसारी को वापस लेकर जाएगी। फिलहाल मित्र नगर स्थित उसके घर के बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य