मंदिर में रघुबीर यादव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर रघुबीर यादव, कहा- बाबा महाकाल की ऊर्जा जीवनभर काम करने की प्रेरणा देती है

Film Narmada Story Promotion: फिल्म 'नर्मदा स्टोरी' के प्रमोशन के लिए उज्जैन पहुंचे अभिनेता रघुबीर यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। एक्टर ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

प्रीतेश जैन

Raghubir Yadav Mahakal Darshan: टीवी और फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता रघुबीर यादव शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म ‘नर्मदा स्टोरी’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में उज्जैन पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि उज्जैन की आध्यात्मिक पहचान पूरे देश में अलग स्थान रखती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को केवल धार्मिक अनुभूति ही नहीं, बल्कि मानसिक सुकून और सकारात्मक सोच भी प्राप्त होती है।

महाकाल दरबार में शांति का अनुभव हुआ

रघुबीर यादव ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली और लगातार काम के बीच व्यक्ति अक्सर मानसिक थकान महसूस करता है। ऐसे समय में धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों का वातावरण नई ऊर्जा प्रदान करता है। महाकाल मंदिर में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उन्हें एक अलग तरह की शांति का अनुभव हुआ है।

फिल्म नर्मदा स्टोरी के प्रमोशन के लिए एमपी आए

अभिनेता ने बताया कि वे अपनी फिल्म ‘नर्मदा स्टोरी’ के प्रमोशन के लिए मध्यप्रदेश आए हैं और इस यात्रा के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई

रघुबीर यादव ने श्रद्धालुओं से भी उज्जैन आने का आग्रह करते हुए कहा कि महाकाल की नगरी का वातावरण व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से मिली सकारात्मक अनुभूति उनके आगामी कार्यों में भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया।

बाबा महाकाल के दरबार में दोबारा आऊंगा

महाकाल की नगरी में आकर मुझे अद्भुत ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। यहां से जो सकारात्मक ऊर्जा लेकर जा रहा हूं, वह जीवनभर काम करने की प्रेरणा देगी। जब भी ऊर्जा की कमी महसूस होगी, मैं फिर बाबा महाकाल के दरबार में आऊंगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन