टीकमगढ़ में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)  
टीकमगढ़

MP News: टीकमगढ़ में मची चीख-पुकार, सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Drowning Accident In Tikamgarh: टीकमगढ़ के अस्तोन गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, कंचनपुरा मोहल्ले में पसरा मातम।

सजल रघुवंशी

Tikamgarh Pond Drowning Accident: एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। यहां एक तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी खेल रहे तीन मासूम हमेशा के लिए खामोश हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तोन की है। मृत बच्चों की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस अहिरवार, 13 वर्षीय दीपेश अहिरवार और 13 वर्षीय राज अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक ही मोहल्ले में रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच चार दोस्त गांव के सिद्ध सागर तालाब में नहाने पहुंचे थे।

तालाब के बीच के हिस्से में 10 से 12 फीट का गड्ढा

ग्रामीणों के अनुसार तालाब के किनारे पानी कम गहरा था लेकिन बीच हिस्से में मिट्टी की खुदाई के कारण 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे बन गए थे। नहाते-नहाते तीनों बच्चे अनजाने में इसी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली और बचाव की कोशिश शुरू हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के समय बच्चों के साथ मौजूद चौथा दोस्त देव अहिरवार किसी तरह बच निकला।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बता दें कि जो बच्चा इस भयानक हादसे में बच निकलाता था उसने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।

तीन बच्चों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल

एक साथ तीन बच्चों की मौत से कंचनपुरा मोहल्ले और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो बच्चे कुछ घंटे पहले तक खेल रहे थे, आज उनके घरों में सन्नाटा पसरा है। एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत ने पूरे टीकमगढ़ जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब यह हादसा तालाबों की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता