सीएम मोहन यादव का आत्मीय अंदाज (सोर्स- सोशल मीडिया)
टीकमगढ़

टीकमगढ़ में CM मोहन यादव का आत्मीय अंदाज, नन्हीं वैष्णवी को खिलाई खीर; लाडली बहनों से बंधवाई राखी

CM Mohan In Tikamgarh: टीकमगढ़ प्रवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय अंदाज। तखा आंगनवाड़ी केंद्र में लाडली बहनों से बंधवाई राखी, नन्हीं वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

CM Mohan Tikamgarh Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान तखा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पहुंचने पर लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने भी लाडली बहनों को साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित महिलाओं से संवाद किया।

बच्चों से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण भोजन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें दुलार किया और गुलाब का फूल भेंट किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें खाने में क्या मिलता है। बच्चों ने नाश्ता और भोजन मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने गर्भवती और धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई का निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नन्हीं वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार

तखा आंगनवाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हीं बालिका वैष्णवी का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने अपने हाथों से बच्ची को खीर खिलाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में मरीजों से मिले, कुपोषित बच्चों को बांटी सेहत की टोकरी

आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का भी दौरा किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्पदंश और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान