कीचड़ में फंसा वाहन, खाट पर ले गए शव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सिंगरौली

कीचड़ में फंसा शव वाहन, खाट पर ढोना पड़ा किशोर का शव, सिंगरौली की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल

Singrauli Road Condition: दुधमनियां गांव में कीचड़ में शव वाहन फंसने के बाद परिजनों को किशोर का शव खाट पर रखकर आधा किलोमीटर तक ढोना पड़ा। घटना ने बदहाल सड़क व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोल दी।

प्रीतेश जैन

Singrauli Dead Body Carried On Cot: सिंगरौली जिले से ग्रामीण विकास की हकीकत बयां करती एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहा शव वाहन बारिश के कारण कीचड़ में फंस गया। हालात ऐसे बने कि परिजनों और ग्रामीणों को शव को खाट पर रखकर करीब आधा किलोमीटर तक पैदल ढोना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सड़क व्यवस्था और विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला सरई थाना क्षेत्र के दुधमनियां गांव का है। यहां 16 वर्षीय सुनील सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार किशोर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

कीचड़ में फंसा शव वाहन

बारिश के कारण गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल चुका था। शव वाहन जैसे ही गांव से बाहर निकला, वह बीच रास्ते में कीचड़ में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मजबूरी में शव को वाहन से उतारकर खाट पर रखा और करीब आधा किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। वहां दूसरे वाहन की व्यवस्था कर शव को अस्पताल रवाना किया गया।

हर बरसात में झेलते हैं यही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि दुधमनियां गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से कच्ची पड़ी है। बरसात शुरू होते ही यह रास्ता दलदल में बदल जाता है। करीब 1500 की आबादी वाले गांव के लोगों को हर साल इसी समस्या का सामना करना पड़ता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों तक को कई बार खाट या पैदल मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, लेकिन सड़क निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई।

विकास के दावों पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय सड़क बनाने के कई वादे किए गए, लेकिन आज तक हालात नहीं बदले। एक ओर सरकार गांव-गांव तक सड़क और विकास पहुंचाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर दुधमनियां की यह तस्वीर उन दावों की सच्चाई सामने ला रही है।

https://youtu.be/c1SbHvV-7UY?si=vEvHFzdS1SZ0w8U5

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड