अधिवक्ता और बुलेट (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सीधी

सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sidhi SDM Court News: सीधी कलेक्ट्रेट में कथित रूप से नशे में धुत अधिवक्ता बुलेट लेकर SDM कोर्ट तक पहुंच गया और हंगामा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रीतेश जैन

Sidhi Collectorate Advocate Viral Video : सीधी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधिवक्ता कथित रूप से शराब के नशे में बुलेट लेकर सीधे एसडीएम न्यायालय परिसर तक पहुंच गया। कोर्ट के सामने हुए हंगामे से अधिकारी, कर्मचारी और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिवक्ता बुलेट मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर सीधे एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंचा। उस दौरान तहसीलदार, पटवारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय परिसर में मौजूद थे। अधिवक्ता ने कथित रूप से गाली-गलौज और हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए वहां अव्यवस्था का माहौल बन गया।

पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि तहसील न्यायालय परिसर से शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद अधिवक्ता बुलेट लेकर न्यायालय परिसर तक कैसे पहुंच गया, इसे लेकर लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

एसडीएम ने कहा कि न्यायालय परिसर में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत या समस्या है तो उसे प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में यदि अधिवक्ता दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

वीडियो वायरल, जांच जारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुरक्षा में चूक कहां हुई और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

https://youtu.be/GrHGDtfqIRY?si=ZJAliN0XP0inQNq8

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र