कुएं में कूदी महिला फोटो सोर्स - नवभारत
शिवपुरी

शिवपुरी में पति से माफी मंगवाने कुएं में कूदी महिला, आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Husband Wife Dispute Shivpuri : ग्रामीणों के सामने पति ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मांगी माफी। इसके बाद कुएं से बाहर निकली महिला। दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव का मामला

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • शिवपुरी में पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामला सामने आया।

  • कहासुनी के बाद महिला स्कूल के पास बने गहरे कुएं में कूद गई।

  • महिला ने ग्रामीणों के सामने पति से हाथ जोड़कर माफी मांगने की शर्त रखी।

  • करीब आधे घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा।

  • पति ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी।

Shivpuri News : शिवपुरी जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में बुधवार दोपहर कहासुनी के बाद एक महिला स्कूल के पास बने गहरे कुएं में कूद गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला को कुएं में देखकर उसके पति ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन महिला बाहर आने को तैयार नहीं हुई।

ग्रामीणों के सामने माफी मांगने की रखी शर्त

कुएं में कूदने के बाद महिला ने अपने पति के सामने शर्त रख दी कि जब तक वो ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा तब तक वह बाहर नहीं निकलेगी। पति ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण भी महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करते रहे।

आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

महिला को कुएं से बाहर निकालने के लिए पति ने रस्सी डालकर मदद करने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। शिवपुरी जिले में करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी। पति के माफी मांगने के बाद महिला शांत हुई और कुएं से बाहर निकलने के लिए तैयार हो गई। इस तरह काफी देर तक चले घटनाक्रम का अंत हुआ।

घर के दरवाजे पर ताला लगाने को लेकर भी विवाद

ग्रामीणों ने बताया पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों का आरोप है कि पति कई बार घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था। इसी बात को लेकर महिला नाराज थी और बुधवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों को लेकर मप्र पुलिस की ओर से विस्तृत पुष्टि नहीं की गई है।

शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस

दिनारा थाना प्रभारी रवींद्र कुशवाहा के अनुसार फिलहाल महिला या उसके परिवार की ओर से पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि यदि महिला या उसके परिजन शिकायत लेकर आते हैं तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR