कार दुर्घटना में यश गर्ग और राहुल शर्मा की घटनास्थल पर मौत फोटो सोर्स - नवभारत
श्योपुर

श्योपुर में भीषण सड़क हादसा: बैंक मैनेजर बनने की खुशी मातम में बदली, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर

Sheopur Road Accident : दोस्तों और बैंक साथियों को पार्टी देने निकले थे राहुल शर्मा। सामरसा दांतरदा हाईवे पर धान से भरे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार। दो लोगों की मौत।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • श्योपुर पाली रोड पर सामरसा दांतरदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।

  • बैंक मैनेजर बनने की खुशी में दोस्तों को पार्टी देने निकले थे राहुल शर्मा।

  • सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से घुसी कार।

Two Killed In Sheopur Road Accident : एमपी के श्योपुर में मानपुर थाना क्षेत्र के समरसा आरटीओ बैरियर के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ढाबे पर खाना खाने जा रही एमजी हैक्टर कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बैंक मैनेजर बनने की खुशी में रखी थी पार्टी

जानकारी के मुताबिक श्योपुर की पुरानी सब्जी मंडी निवासी राहुल शर्मा (38) का बैंक में मैनेजर के पद पर चयन हुआ था। इस कामयाबी की खुशी में राहुल अपने दोस्तों और बैंक के साथियों को पार्टी देने जा रहे थे। कार में राहुल समेत पांच लोग सवार थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियां मनाने निकले इन दोस्तों का सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा।

खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात सामरसा दांतरदा हाईवे से गुजरते समय उनकी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

श्योपुर जिले के हादसे में राहुल शर्मा और यश गर्ग (30) निवासी श्योपुर की मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुग्रीव सुमन (35) निवासी जाटखेड़ा सुरेंद्र जांगिड़ (31) निवासी लहचौड़ा और सुमित सिंह कुशवाहा, निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सामरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

CCTV फुटेज से हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

सामरसा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह सोलंकी के मुताबिक कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से टकराई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी।

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत