कब्रिस्तान की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में 26 घायल फोटो सोर्स - नवभारत
शाजापुर

एमपी के शुजालपुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में 26 घायल, 39 लोगों पर FIR

Shujalpur Land Dispute : शाजापुर जिले के बसंतपुर टपका गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के मिलाकर 26 लोग घायल हुए हैं।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • शुजालपुर के बसंतपुर टपका गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद।

  • दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़।

  • संघर्ष में 26 लोग घायल, दोनों पक्षों के 11 और 15 लोग जख्मी।

  • दोनों पक्षों की शिकायत पर 39 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।

Shujalpur stone pelting and firing : शाजापुर जिले के शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर बसंतपुर टपका गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव, फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों को शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

कब्रिस्तान में दुआ पढ़ने पहुंचे युवक से शुरू हुआ विवाद

पहले पक्ष के फरियादी इलियास अली (37) ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने कब्रिस्तान गए थे। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर कब्रिस्तान आने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी और गाली गलौज शुरू हो गई। उन्होंने अपने भाई इफराक अली को मौके पर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद बिन्यामिन और दिलशाद ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष के फरियादी रिजवान (32) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इलियास, इफराक और उनके साथ आए लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला किया जबकि उनके पिता शाहबुद्दीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरसा, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई रिजवान ने घर के सामान, दरवाजे, ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में उनकी बहू सिमरन का मंगलसूत्र तोड़ने और कब्रिस्तान आने पर दोबारा हमला करने की धमकी देने की बात भी शामिल है।

दोनों पक्षों के 26 लोग घायल, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल

इस संघर्ष में पहले पक्ष के 11 और दूसरे पक्ष के 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और 90 वर्षीय बुजुर्ग शमशाद भी शामिल हैं।

जमीन को लेकर पुराना विवाद

बताया जा रहा है कि गांव में करीब 1.75 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है।

39 लोगों के खिलाफ FIR गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुजालपुर सिटी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुल 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप