शाजापुर में फटा प्रेशर कुकर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
शाजापुर

शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना

Cooker Blast In Shajapur: शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में दाल बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया रामकन्या बाई गंभीर घायल, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना।

सजल रघुवंशी

Shajapur Hostel Cooker Blast: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले स्थित एक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सोमवार सुबह खाना बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। छात्रावास की रसोई में रखा प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे खाना बना रही महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय छात्रावास में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की पूरी घटना किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रावास की महिला कर्मचारी रामकन्या बाई छात्रों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रही थीं। उन्होंने गैस चूल्हे के एक बर्नर पर कड़ाही रखी हुई थी, जबकि दूसरे बर्नर पर दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर रखा था।

छात्रों ने दिखाई सूझबूझ, टला बड़ा खतरा

हादसे के समय छात्रावास में 12 छात्र मौजूद थे। विस्फोट की आवाज सुनते ही छात्र अभिषेक डाबी और अन्य साथी तत्काल रसोई की ओर दौड़े। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए छात्रों ने तुरंत गैस बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। घायल रामकन्या बाई ने भी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल अपने ऊपर पानी डाला, जिससे जलन को कुछ हद तक कम किया जा सका। छात्रों और कर्मचारियों की तत्परता ने हालात को और बिगड़ने से बचा लिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

रसोई में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में अचानक हुए धमाके और उसके बाद की अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्रों कुकर को छुआ, वह अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि कुकर का ढक्कन उड़कर सीधे उनकी छाती से जा टकराया। वहीं गर्म दाल और कुकर के हिस्सों की चपेट में आने से उनके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

हादसे के बाद घायल रामकन्या बाई को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छात्रों के लिए दाल-चावल बना रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि गैस चूल्हा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अस्पताल के डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम