मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
शाजापुर

शाजापुर: 'जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें', विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

CM Mohan Yadav Statement: कालापीपल में विधायक की जूता त्याग कसम पर सीएम मोहन यादव का कड़ा विलेख, दी मर्यादा की नसीहत, साथ ही 17 नई सड़कों की दी बड़ी सौगात।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav On Road Development: शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक मंच से सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाला वाकया सामने आया है। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से नाराज भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जब मंच से ही अपनी व्यथा सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि अगर सड़कें नहीं बनीं तो वह जूते-चप्पल त्याग देंगे।

तो कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद सधे हुए लेकिन कड़े अंदाज में उन्हें जवाब दिया। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया और विधायक का बयान अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने सरकार से रखी थी भावुक मांग​

​एक विकास कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने अपनी ही सरकार के सामने भावुक मांग रख दी उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र कालापीपल की सड़कें जर्जर हैं और जब तक इनका निर्माण नहीं हो जाता, वे जूते-चप्पल 10 साल तक नहीं पहनेंगे।

सीएम मोहन यादव ने लगाया विधायक की जिद पर विराम​

जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बारी आई, उन्होंने मंच से ही विधायक की इस जिद पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए लेकिन दृढ़ता के साथ कहा कि आपको जूते-चप्पल छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र को एक या दो नहीं, बल्कि कुल 17 नई सड़कों की सौगात दी जाएगी।

सीएम ने दी जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत

​इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सार्वजनिक मंचों पर जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने विधायक चंद्रवंशी को टोकते हुए कहा कि नेताओं को जनता के सामने अपनी बात रखते समय मर्यादा और अपने शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की घोषणाएं या कसमें खाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार काम करने के लिए ही बैठी है

​विकास कार्यों और पर्यावरण का दिया संदेश

​इस तल्ख और नसीहत भरे मोड़ के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सकारात्मक दिशा में मोड़ा। उन्होंने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम ने सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे व्यापक पौधारोपण अभियान का भी उल्लेख किया और जनता से बढ़-चढ़कर पौधे लगाने की अपील की। फिलहाल, बंद कमरों के बजाय खुले मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक को दी गई यह 'नसीहत और सौगात' की जुगलबंदी राजनीतिक हलकों में जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

https://youtu.be/qqPoyjpidL0?si=CQsb-W_feh6Ugnim

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां