जलती हुई बस और हादसे में जान गंवाने वाला मासूम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
शाजापुर

शाजापुर में दर्दनाक हादसा: AC बस में जिंदा जल गया 4 साल का मासूम, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी

Child Dies in Bus Fire: शाजापुर में इंदौर से ग्वालियर जा रही AC बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। बस के ड्राइवर और कंडक्टर लोगों को बचाने की जगह फरार हो गए।

प्रीतेश जैन

Shajapur Bus Fire: शाजापुर में दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुक्रवार रात को इंदौर से गवालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में मासूम आ गया। ड्राइवर और क्लीनर लोगों की जान बचाने की जगह मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान बस में वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत ड्राइवर से की, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। रात करीब 12 बजे बस नेशनल हाईवे पर स्थित होटल पर रुकी। कुछ यात्री नीचे उतर गए, जबकि कई लोग बस में ही बैठे रहे।

अचानक भड़की आग

करीब पांच मिनट बाद बस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान 4 वर्षीय अनय भीड़ और धुएं के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। परिजन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी।

ना इमरजेंसी गेट और ना ही था अग्निशमन यंत्र

हैरानी की बात ये है कि बस में न इमरजेंसी गेट था और न ही कोई अग्निशमन यंत्र मौजूद था। यहां तक कि बस का मुख्य दरवाजा भी नहीं खुल रहा था। स्थानीय लोगों ने खिड़कियां और कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। आग बुझाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। प्रशासन ने जेसीबी और वेल्डिंग मशीन की मदद से बस को काटकर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद सीट के नीचे से मासूम का कंकाल बरामद हुआ।

मासूम के पिता ने पेश की मिसाल

बस में आग लगने के इस दर्दनाक हादसे के बीच मासूम के पिता अभिषेक जैन ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की। बस के अंदर मिले लाखों रुपए के सोने के जेवर उन्होंने पुलिस को सौंप दिए। साथ ही अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी

परिजनों ने फायर ब्रिगेड और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अभिषेक जैन ने बताया कि पहली फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची, लेकिन उसमें पानी ही नहीं था। बाद में मक्सी, तराना और शाजापुर से पहुंचीं पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल