घर में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी फोटो सोर्स- नवभारत
सिवनी

सिवनी के छपारा में भीषण अग्निकांड, सर्राफा कारोबारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत

Six People Died in Seoni Fire : सिवनी के छपारा के जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी के मकान में सुबह 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। घर में कुल 10 लोग फंसे थे।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सिवनी के छपारा में भीषण अग्निकांड।

  • सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में लगी आग।

  • हादसे में 6 लोगों की मौत की डॉक्टरों ने की पुष्टि।

  • मकान में मौजूद करीब 10 लोगों को बाहर निकाला गया।

Seoni Chhapara Fire Accident : सिवनी जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक अग्निकांड हो गया। छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त मकान में करीब 10 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आग छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में लगी। मकान में अचानक आग भड़कने से अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मकान का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

6 लोगों की मौत की पुष्टि

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान सभी 10 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 6 लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। हादसे में अन्य लोगों की स्थिति और उनकी चोटों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर

सिवनी में आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल मकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद जैन मोहल्ले समेत पूरे छपारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। सिवनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना