विधायक की कार का एक्सीडेंट (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सिवनी

सिवनी में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, टक्कर के बाद लगी आग

Seoni Car Accident: सिवनी जिले के धोरगढ़ में लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। दीवार से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई। विधायक और उनके स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं।

प्रीतेश जैन

MLA Yogendra Singh Baba Car Accident: सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में विधायक सहित उनके दो सहयोगियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा अपने स्टाफ के साथ जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोरगढ़ क्षेत्र में बंजारी हाई स्कूल स्थित हर्बल गार्डन के सामने उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई।

टक्कर के बाद आग में लगी कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद विधायक और उनके साथ मौजूद लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए।

विधायक को आईं मामूली चोटें

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में विधायक और उनके दोनों सहयोगियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। कांग्रेस विधायक के समर्थक और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे तथा उनका हालचाल जाना। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक पशु आ जाने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। /प्रशासन ने वाहन में आग लगने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है।

बाल-बाल बचे विधायक

गनीमत रही कि यह हादसा किसी बड़े नुकसान में नहीं बदला और विधायक योगेंद्र सिंह बाबा तथा उनके सहयोगियों की जान बच गई। क्षेत्र के लोगों ने इसे बड़ा हादसा होने के बावजूद राहत भरी घटना बताया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात