सीहोर में सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल (सोर्स- नवभारत लाइव)
सीहोर

सीहोर में सफाई व्यवस्था वेंटिलेटर पर, नगर पालिका ने अटकाया भुगतान; JBR कंपनी ने बंद किया कचरा निष्पादन

Sehore Waste Management Crisis: सीहोर में नगर पालिका की लापरवाही से सफाई व्यवस्था ठप, बकाया भुगतान न मिलने पर कचरा निष्पादन कर रही जेबीआर कंपनी ने रोकी गाड़ियां।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

JBR Company Stops Garbage Disposal Sehore: स्वच्छ शहर बनाने के नगर पालिका के बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल एक बार फिर खुल गई है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के कारण सीहोर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका द्वारा समय पर बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के चलते कचरा निष्पादन (वेस्ट डिस्पोजल) का काम संभाल रही JBR कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके चलते शहर का कचरा प्रबंधन पूरी तरह ठप हो गया है।

जेबीआर कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे शहर में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय से बजट न मिलने के कारण अब उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भुगतान रुकने से कर्मचारियों को वेतन बांटने, गाड़ियों और मशीनों के नियमित रखरखाव तथा डीजल-पेट्रोल के दैनिक खर्च जुटाना असंभव हो गया है। इस स्थिति में कंपनी के पास काम रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

इंदौर-भोपाल हाईवे के किनारे खुले में डंप किया जा रहा कचरा​

कंपनी द्वारा कचरा उठाने और निष्पादित करने का काम बंद करते ही शहर की स्थिति बदतर होने लगी है। विभिन्न वार्डों से एकत्र होने वाला कचरा अब इंदौर-भोपाल हाईवे के किनारे खुले में डंप किया जा रहा है। हाईवे किनारे लगे कचरे के इन विशाल ढेरों से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और इंदौर-भोपाल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों व स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

तेज हवा की वजह से पूरे शहर में उड़ रही गंदगी

​कचरे के इन ढेरों के कारण आने वाले दिनों में सीहोर में गंभीर स्वास्थ्य संकट गहराने की आशंका है। तेज हवा के साथ उड़ती गंदगी, प्लास्टिक और धूल पूरे सीहोर शहर में फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

बड़े स्वास्थ्य संकट की चपे में आ सकता है पूरा शहर​

अब अगर नगर पालिका अधिकारियों ने समय रहते अपनी उदासीनता छोड़कर कंपनी का बकाया भुगतान जारी नहीं किया और कचरा निष्पादन कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया, तो पूरा सीहोर शहर एक बड़े स्वास्थ्य संकट की चपेट में आ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात