दतिया नगर पालिका में बड़ा खुलासा, अध्यक्ष के फर्जी दस्तखत से ₹35.75 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप

Datia Municipality Fake Payment Controversy: दतिया नगर पालिका में बड़ा घोटाला, पार्षद ब्रजेश यादव का आरोप अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर से ₹35.75 करोड़ का हुआ भुगतान, 60 लाख खर्च के बाद भी पानी का संकट।
Allegations of Rs 35.75 crore fake payments in Datia Municipality through forged signatures
पार्षद ब्रजेश याद ने दतिया नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर लगाए बड़े आरोप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fake Payment Allegations Datia Municipality: दतिया नगर पालिका में करोड़ों रुपए के भुगतान और विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। पार्षद ब्रजेश यादव ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका अध्यक्ष के कथित फर्जी हस्ताक्षर के जरिए करीब 35 करोड़ 75 लाख रुपए के भुगतान किए गए। पार्षदों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

दतिया नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में पार्षदों ने पत्रकार वार्ता की। पार्षद ब्रजेश यादव ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष शांति प्रशांत ढेंगुला के कार्यकाल में उनके पुत्र का नगरपालिका के कामकाज में लगातार हस्तक्षेप रहा है। उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष के हस्ताक्षरों की कथित नकल कर करोड़ों रुपए के भुगतान कराए गए।

पार्षदों ने शहर की पेयजल व्यवस्था पर उठाए सवाल

पार्षदों ने शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि करीब 60 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद कई इलाकों में तीन दिन के अंतराल से पानी मिल रहा है और कुछ जगह गंदे पानी की शिकायत है। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपए की स्ट्रीट लाइट सामग्री खरीदे जाने के बावजूद कई क्षेत्रों में अंधेरा रहने का आरोप लगाया गया।

ब्रजेश यादव ने 27 करोड़ रुपए की नाला निर्माण योजना पर भी उठाए सवाल

ब्रजेश यादव ने 27 करोड़ रुपए की नाला निर्माण योजना पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि चार साल बाद भी कई काम अधूरे हैं। सीतासागर की सफाई के लिए खरीदी गई मशीनरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण प्रक्रिया और अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी पार्षदों ने आरोप लगाए।

Allegations of Rs 35.75 crore fake payments in Datia Municipality through forged signatures
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल वेस्टर्न बाइपास को मंजूरी; RGPV का होगा तीन हिस्सों में पुनर्गठन

ब्रजेश यादव ने नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे पर भी लगाए गंभीर आरोप

पार्षद ब्रजेश यादव ने नगरपालिका अध्यक्ष के पुत्र पर कार्यालय के कामकाज में अनधिकृत हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर भोपाल स्तर के अधिकारियों और संबंधित जांच एजेंसियों को शिकायत भेजने की तैयारी की है। फिलहाल यह सभी आरोप पार्षदों की ओर से लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com