रामजानकी मंदिर में सांपों की अदालत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
सीहोर

सीहोर में दीपावली के पड़वा पर लगती है 'सांपों की अदालत', 70 साल पुरानी परंपरा देखने उमड़ते हैं लोग

Sehore Saanpon Ki Adalat : सीहोर जिले के लसूड़िया परिहार गांव में दीपावली के दूसरे दिन करीब 70 साल पुरानी 'सांपों की अदालत' लगती है। जानिए इस अनोखी परंपरा से जुड़ी मान्यताएं और रहस्य।

विजेंद्र सिंह राणा, शाजेब खान

Highlights :

  • सीहोर के लसूड़िया परिहार गांव में लगती है सांपों की अदालत।

  • करीब 70 साल पुरानी बताई जाती है ये परंपरा।

  • दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पड़वा पर होता है आयोजन।

  • रामजानकी मंदिर के हनुमान दरबार में जुटते हैं लोग।

Sehore Unique Tradition Ram Janki Temple : दीपावली के त्योहार पर जहां देशभर में रोशनी और खुशियां मनाई जाती हैं वहीं एमपी के सीहोर जिले में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम लसूड़िया परिहार में दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पड़वा पर 'सांपों की अदालत' लगती है। करीब 70 साल से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए दूर दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

रामजानकी मंदिर के हनुमान दरबार में लगता है अनोखा दरबार

गांव के रामजानकी मंदिर स्थित हनुमान दरबार में इस विशेष आयोजन की परंपरा है। ग्रामीणों के मुताबिक सालभर में जिन लोगों को सांप ने काटा होता है वे इस दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी विशेष 'कांडी' नामक वाद्य यंत्र बजाते हैं। इसकी धुन के दौरान दरबार में मौजूद कुछ लोग झूमने और लहराने लगते हैं।

सांप की आत्मा आने की मान्यता

ग्रामीणों की मान्यता है कि इस दौरान सांप के काटने से प्रभावित व्यक्ति के शरीर में सांप या उसकी आत्मा प्रवेश करती है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के माध्यम से सांप के काटने के कथित कारण बताए जाते हैं। कोई बदले की बात करता है तो कोई अपने जोड़े से बिछड़ने का दुख जताकर काटने की वजह बताता है।

पुजारी दिलाते हैं भविष्य में परेशान न करने का वचन

सीहोर जिले में इस परंपरा के दौरान कुछ लोग सांप की ओर से बोलने का दावा करते हैं। एक कथित प्रसंग में कहा जाता है कि किसी व्यक्ति को इसलिए काटा गया क्योंकि उसने सांप का जोड़ा बिछड़ा दिया था। इसके बाद मंदिर के पुजारी वचन दिलाते हैं कि भविष्य में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

आस्था और कौतूहल का केंद्र है सांपों की अदालत

लसूड़िया परिहार की ये परंपरा लोगों के बीच आस्था और जिज्ञासा दोनों का विषय बनी हुई है। कोई इसे अपनी धार्मिक मान्यता से जोड़ता है तो कोई इसे एक रहस्यमयी परंपरा के रूप में देखता है। करीब सात दशक से चली आ रही इस प्रथा में हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

वैज्ञानिक पुष्टि नहीं, सांप के काटने पर इलाज जरूरी

इस परंपरा से जुड़ी मान्यताओं और दावों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। सांप के काटने की स्थिति में झाड़ फूंक या पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराना जरूरी है। एंटी स्नेक वेनम सहित उचित इलाज ही जान बचाने में मदद कर सकता है।

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा