सीहोर में बाढ़ में फंसे परिवार को किया रेस्क्यू (फोटो सोर्स- नवभारत)
सीहोर

सीहोर में भारी बारिश का कहर: नदी के पास मकान में फंसे एक ही परिवार के 10 लोग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

Sehore Flood News: सीहोर के अहमदपुर में भारी बारिश के चलते भीलाखेड़ी नदी के पास मकान में पानी भर गया। परिवार के 10 लोग बच्चों समेत फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया।

विजेंद्र सिंह राणा, प्रीतेश जैन

Sehore Heavy Rain : सीहोर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अहमदपुर क्षेत्र में भीलाखेड़ी नदी के पास एक मकान में पानी भर जाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य फंस गए। इनमें पांच मासूम बच्चे भी शामिल थे। चारों तरफ पानी से घिरने के बाद परिवार के सामने जान बचाने का संकट खड़ा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, भीलाखेड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही उसके आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भर गया। नदी के पास स्थित मकान तक भी पानी पहुंच गया और देखते ही देखते परिवार के बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए। परिवार के 10 सदस्य मकान में फंस गए, जिनमें पांच छोटे बच्चे भी थे।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल अहमदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रस्सियों और उपकरणों की मदद से चलाया रेस्क्यू

लगातार बारिश और तेज बहाव के बीच पुलिस, ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत की। राहत दल ने रस्सियों और जरूरी उपकरणों की मदद से मकान तक पहुंच बनाई। इसके बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

रेस्क्यू के बाद सभी 10 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन के अनुसार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक सहायता दी गई है। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

सीहोर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में भी लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : राजगढ़ में ड्राइवर की लापरवाही ने ली 9 जानें: रोकने के बाद भी पानी में बढ़ाई कार, नाले में बह गई ईको वैन

पुलिस प्रशासन की लोगों से अपील

पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील और जलभराव वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनती नदियों और नालों के पास जाने से बचें। जलभराव वाले रास्तों को पार करने की कोशिश न करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?