सीहोर में क्लोरील गैस रिसाव से हड़कंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
सीहोर

सीहोर में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, दर्जन भर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; सांस लेने में हुई तकलीफ

Sehore Chlorine Gas Leak: सीहोर में क्लोरीन गैस रिसाव, वाटर फिल्टर प्लांट के सिलेंडर से गैस लीक होने पर दर्जनों ग्रामीणों को सांस लेने में तकलीफ व आंखों में जलन। 12 से अधिक लोग जिला अस्पताल में भर्ती।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

Chlorine Gas Leak Creates Panic In Sehore Village: सीहोर जिले के ग्राम लसूड़िया खास में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय जल शोधन संयंत्र (वाटर फिल्टर प्लांट) में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से गांव के एक दर्जन से अधिक लोग अस्वस्थ हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की सांसों पर संकट आ खड़ा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिल्टर प्लांट के सिलेंडर से गैस रिसाव शुरू होते ही गांव के आसपास तीखी गंध फैल गई। कुछ ही देर में लोगों को आंखों में जलन और घुटन महसूस होने लगी। देखते ही देखते ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। स्थिति की भयावहता को देखते हुए लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

​अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गैस से प्रभावित 12 से अधिक ग्रामीणों को तत्काल एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। राहत की बात यह है कि समय पर चिकित्सा मिलने से सभी प्रभावित ग्रामीणों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

​प्रशासनिक मुस्तैदी और जांच के आदेश

घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ लसूड़िया खास पहुंचे। फायर ब्रिगेड और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद क्लोरीन गैस के रिसाव पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

प्रशासन ने प्लांट परिसर को किया सील​

जिला प्रशासन ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और सुरक्षा के सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिसाव के कारणों की गहन जांच कराई जाएगी और यदि प्लांट के रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार