नाले में बहा शख्स (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सीहोर

सीहोर: बुधनी में मछली पकड़ते समय उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय व्यक्ति, गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sehore News Today : सीहोर के बुधनी में मछली पकड़ते समय 55 वर्षीय व्यक्ति उफनते नाले में बह गया। शाहगंज पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रीतेश जैन

Sehore Budhni Nala Accident: सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नयापुरा इलाके में मछली पकड़ने गए एक 55 वर्षीय व्यक्ति का पैर बरसाती नाले में फिसल गया, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए नाले में उतर गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह देखते ही देखते तेज धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नाले में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम नाले के विभिन्न हिस्सों में व्यक्ति की तलाश कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक न तो व्यक्ति का कोई सुराग मिला था और न ही शव बरामद हो सका था। प्रशासन का कहना है कि जब तक व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में दिक्कत

हादसे के बाद नयापुरा और आसपास के गांवों में शोक और चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो रही बारिश और उफनते नालों के कारण बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की लोगों से अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनते नालों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। विशेष रूप से मछली पकड़ने, नहाने या किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए तेज बहाव वाले जलस्रोतों में जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने कहा है कि व्यक्ति की तलाश के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां