Aruna Sudesh Rai Garba Initiative: सीहोर शहर के आवासीय खेलकूद मैदान पर इन दिनों भक्ति, संस्कृति और अपार उत्साह का एक अद्भूत संगम देखने को मिल रहा है। 'अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच' द्वारा आयोजित सीहोर क्रिसेंट गरबा महोत्सव के प्रथम प्रशिक्षण दल का दृश्य सचमुच अलौकिक और विहंगम है।
मैदान में एक साथ 2500 से अधिक अभ्यर्थी गरबा की पारंपरिक और आधुनिक विधाओं का गहन अभ्यास कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और दिव्यता से सराबोर हो उठा है।
अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर न केवल सीहोर की सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शा रहा है, बल्कि माता बहनों को अपनी लोक-संस्कृति से जोड़ने का एक उत्कृष्ट माध्यम भी साबित हुआ है। इतने बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों को एक साथ अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण देना अपने आप में एक मिसाल है। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में गरबा के विभिन्न तालों, कदमों और मुद्राओं को बहुत ही बारिकी से सिखाया जा रहा है। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में गरबा सीखने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सीहोर शहर के गणमान्य नागरिकों और कला प्रेमियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब 2500 से ज्यादा अभ्यर्थी एक लय और एक ताल में तालियां और डांडिया की खनक के साथ अभ्यास करते हैं, तो वह दृश्य अलौकिक प्रतीत होता है। प्रशिक्षण स्थल पर अनुशासन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान जिस बारीकी से रखा गया है, वह अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच की दूरदर्शिता और कुशल प्रबंधन को दर्शाता है।
यह प्रशिक्षण शिविर केवल नृत्य सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास, मंच-भय से मुक्ति और सामूहिक समन्वय की भावना को भी विकसित कर रहा है। आगामी क्रिसेंट गरबा महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में इस प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहेगी। स्थानीय निवासियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से शहर की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिलता है। प्रतिभा निखार मंच की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि सीहोर के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख रही है।