कई तहसीलों में गोचर भूमि पर कब्जे का मुद्दा उठाया देवल में 3614 एकड़ जमीन पर गौ-अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव
सागर

सागर में 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की रखी मांग

Grazing Land Encroachment Sagar: सागर में गोचर भूमि बचाने के लिए अनोखा प्रदर्शन, 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक। 171वीं बार आवेदन सौंप प्रशासन से लगाई गुहार।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सागर में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर युवक 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर पहुंचा।

  • आवेदक हरकिशन सेन अब तक करीब 171 बार दे चुका है ज्ञापन।

  • बीना, खुरई, मालथौन, बंडा और राहतगढ़ सहित कई तहसीलों में कब्जे का मुद्दा उठाया।

  • गोचर भूमि और गौशालाओं के लिए निर्धारित जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग।

Sagar Youth 200 Feet Memorandum: सागर में गोवंश के संरक्षण और गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को एक युवक करीब 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। ज्ञापन की लंबाई देखकर कार्यालय में मौजूद कर्मचारी भी उसे गिनकर व्यवस्थित करते नजर आए।

आवेदक हरकिशन सेन ने अधिकारियों को बताया कि वह इस मुद्दे पर अब तक करीब 171 बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन उसकी मांग पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

कई तहसीलों में गोचर भूमि पर कब्जे का मुद्दा उठाया

हरकिशन सेन ने अपने आवेदन में सागर जिले की बीना, खुरई, मालथौन, बंडा, राहतगढ़ और नरयावली सहित कई तहसीलों में गोचर भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उसने मुख्यमंत्री की घोषणा क्रमांक 00003 का हवाला देते हुए गोचर भूमि और शासकीय व अशासकीय गौशालाओं के लिए निर्धारित जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। आवेदक का कहना है कि गांवों में गायों के चरने के लिए निर्धारित जमीन को सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि गोवंश को पर्याप्त स्थान मिल सके।

देवल में 3614 एकड़ जमीन पर गौ-अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव

ज्ञापन में बीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवल में करीब 3614 एकड़ जमीन पर दोबारा गौ-अभयारण्य विकसित करने की मांग भी की गई है। हरकिशन सेन के मुताबिक, अंग्रेजों के समय इस स्थान पर गौ-अभयारण्य हुआ करता था। उन्होंने प्रशासन से यहां फिर से गौ-अभयारण्य बनाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जिले के सभी गांवों में गोचर भूमि की पहचान कर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई।

सड़कों पर भटक रहीं गायें, दुर्घटनाओं का भी खतरा

आवेदक ने ज्ञापन में कहा कि जिले में हजारों एकड़ गोचर भूमि होने के बावजूद गायें सड़कों पर भूखी-प्यासी भटकने को मजबूर हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है और कई गायों की हादसों में मौत हो जाती है। हरकिशन सेन ने जिला प्रशासन से मांग की कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि 171 बार ज्ञापन देने के बाद उठाई गई इस मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल